शामली, अगस्त 8 -- दिल्ली सहसरनपुर नेशनल हाईवे से डाक कावडियो का आना षुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही हरियाणा से बडी संख्या मे डाक कावडिये जलालाबाद से होकर गुजर रहे है। जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ गया है हालाकि प्रषासन द्वारा सभी भारी वाहनो को जलालाबाद से डायवर्ट कर गंगोह मार्ग से भेजा जा रहा है। डाक कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को बारिश के बावजूद जलालाबाद के गंगोह चैराहे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाले रखा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया गया और कांवड़ियों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी गई।नोडल अधिकारी से लेकर सैक्टर मजिस्ट्रेट योगेश काम्बोज, थाना भवन एस एच ओ बिजेन्द्र सिंह रावत , क्राईम इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार व चैकी प्...