सहारनपुर, अप्रैल 22 -- गंगोह, संवाददाता। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार को 8वीं प्लांट साईंस रिसर्च मीट 25-26 में यंग साइंसिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम एशोसिएशन ऑफ प्लांट साईंस रिसर्चस एवं प्लांटिका फाउन्डेशन द्वारा देहरादून में आयोजित किया गया। मूल रूप से गंगोह निवासी शिवम कुमार प्रो. पूजा सकलानी के निर्देशन में नैनो टेक्नोलॉजी एवं प्लांट बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध कार्य कर रहे हैं, तथा उनके विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल्स में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। यह पुरस्कार बायों थिंक सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान कि...