पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- गंगोलीहाट। सिविल जज न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय शहीद दिवस व मतदान दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। यहां तहसीलदार राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्तागण जेएस महरा, राजेन्द्र सिंह डोबाल, मनोज सिंह रावल, जेएस देउपा, कमल उप्रेती, विजय पंत, पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.