हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में बतौर कर्मचारी काम करने वाले गंगोलीहाट निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटक लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कीटनाशक गटकने से पहले मृतक ने अपने साथियों को सुसाइड करने की सूचना दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात उन्होंने होटल में काम करने वाले करीबी दोस्तों को फोन किया और कीटनाशक गटकने की बात कही। आनन-फानन में साथी अर्जुन के कमरे में पहुंचे तो वह जमीन में गिरे मिले। पुलिस को सूचना देने के बाद अर्जुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.