विकासनगर, अप्रैल 22 -- चारधाम यात्रा के लिए बुधवार को हरबर्टपुर और कटापत्थर से छोटे-बड़े 96 वाहनों में 1549 श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 यात्री वाहनों के चालान किए गए। जबकि तीन वाहनों में सवार यात्रियों के ट्रिप कार्ड में खामियां पाए जाने पर कुछ देर के लिए रोका गया। हरबर्टपुर में 60 श्रद्धालुओं ने चारधाम के लिए पंजीकरण कराया, जबकि नया गांव के पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को एक भी पंजीकरण नहीं कराया गया। अभी तक हरबर्टपुर और कटापत्थर से कुल 6331 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। इसके साथ ही हरबर्टपुर से अभी तक 87 ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन को उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- नो रील, नो सेल्फी, नो ड्रोन! केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.