नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- सुरेंद्र नौटियाल, उत्तरकाशी उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज डबरानी की ओर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। अब तक चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है। कार में सवार सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीमों ने अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए हैं। वाहन में सवार अन्य संभावित यात्रियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कार पर पलटा कंटेनर, 4 मरे बस बच्चा बचा; एक परिवार की आखिरी दिवाली शॉपिंगनदी के तेज बहाव में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत ...