गंगोत्री से ही गंगा को स्वच्छ रखने में मिली सफलता
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सीवरेज नेटवर्क के पुनर्निर्माण से गंगा को उसके उद्गम स्थल में ही स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
गंगा का उद्गम स्थान एनएमसीजी ने 'एक्स' पर कहा कि भागीरथी का उद्गम गोमुख से होता है और यह उत्तरकाशी से होकर ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी तक बहती है। इसलिए नदी के स्रोत पर संरक्षण का सीधा असर गंगा के पूरे प्रवाह क्षेत्र की जल गुणवत्ता पर पड़ता है।
सीवरेज नेटवर्क का पुनर्निर्माण एनएमसीजी के अनुसार, उत्तरकाशी में सीवरेज नेटवर्क का पुनर्निर्माण बेहद कठिन था। प्राकृतिक आपदा से पुरानी सीवर व्यवस्था बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और पहाड़ी ढलानों, सीमित स्थान तथा दुर्गम भूभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.