नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ। इस दौरान, उन्होंने कहा कि आपने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया, नया इतिहास रच दिया। आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूतपू्र्व है, जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, उसे आज देशभर के भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़ते हुए गंगा सागर तक जाती हैं और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल, आज मां गंगा के इर्द गिर्द बसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.