मेरठ, अगस्त 10 -- महादेव की भक्ति, आस्था और वर्षों पुराने संकल्प को लेकर गंगोत्री से गंगाजल लेकर निकले मवाना के चार शिवभक्त करीब 460 किलोमीटर की 13 दिनों तक लगातार पैदल चलने के बाद कठिन यात्रा पूरी कर सोमवार को मवाना गंग नहर पटरी पहुंच गए। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। अब यात्रा का अंतिम पड़ाव प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर है। सोमवार शाम मंदिर में त्रयोदशी का जलाभिषेक किया, जबकि मंगलवार सुबह चतुर्दशी का गंगाजल चढ़ाकर यात्रा का विधिवत समापन होगा। मवाना निवासी संजीव अरोड़ा, अमित रस्तोगी, अभिषेक उर्फ चिंटू और पंडित वंश गौतम 28 जुलाई को मवाना से गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- नीलकंठ के दर पर पहुंचे 11 लाख शिवभक्त 29 जुलाई की शाम करीब चार बजे गंगोत्री पहुंचकर उन्होंने पवित्र गंगाजल उठाया और इसके बाद ...