गंगोत्री समेत इन 4 बड़े ग्लेशियरों की ऊपरी परत भी होने लगी पतली, क्या है इसकी वजह
देहरादून, अक्टूबर 16 -- जलवायु परिवर्तन की मार अब ग्लेशियरों के ऊपरी हिस्सों तक पहुंच गई है। गंगोत्री समेत हाई माउंटेन एशिया के चार बड़े ग्लेशियरों में बर्फ की मोटाई घटने की रफ्तार बढ़ी है। वर्ष 2015 के बाद यह बदलाव अधिक स्पष्ट हुआ है। पहले निचले हिस्सों में बर्फ का नुकसान अधिक दिखाई देता था, लेकिन अब ऊंचाई वाले हिस्से भी इसकी चपेट में हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका रीजनल एनवायरमेंटल चेंज में प्रकाशित अध्ययन में फेडचेंको, बाल्टोरो, बड़ा शिगरी और गंगोत्री ग्लेशियरों में वर्ष 2009 से 2022 के बीच हुए बदलावों का विश्लेषण किया गया।सैटेलाइट की तस्वीरों से दिखे बदलाव के संकेत वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट से मिली तस्वीरों और ऊंचाई संबंधी आंकड़ों की मदद से बर्फ की मोटाई में आए बदलावों का आकलन किया। चारों ग्लेशियरों में बर्फ का नुकसान बढ़ने के संकेत मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.