गंगोत्री में लापता भाई की याद में केदारनाथ मंदिर की कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु
बागपत, अगस्त 7 -- दाहा। हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर की भव्य कांवड़ लेकर दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कांवड़ियों का जत्था दाहा गांव पहुंचा। उनकी अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कांवड़ियों ने बताया कि वे अपने गंगोत्री में लापता हुए भाई की याद और उसकी सलामती की कामना के साथ यह कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। नजफगढ़ दिल्ली निवासी अनिल कुमार और अमित ने बताया कि उनके भाई सूरज भोला वर्ष 2024 में गंगोत्री के गौमुख से कांवड़ लेने गए थे। इस दौरान एक हादसे में वह गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सौरभ ने उठाई पहली बार कांवड़ उन्होंने बताया कि भाई सूरज भोला की याद में लगातार तीसरे वर्ष वे केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति वाली कांवड़ लेकर आए हैं। कांवड़ को रेहड़ी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.