गंगोत्री धाम जा रही दलितों की देव डोली रोकने पर बवाल, भड़के ग्रामीणों ने ली कोर्ट की शरण
उत्तरकाशी, मई 27 -- उत्तरकाशी के भराण गांव में गंगा दशहरे पर सोमेश्वर देवता के साथ दलितों की तरफ से लाई जा रही देव डोली को शामिल नहीं करने पर विवाद हो गया। इससे गुस्साए दलित समाज के लोग सोमवार देर शाम अधिवक्ताओं से मदद मांगने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने धर्म बदलने की भी चेतावनी दी। उनका आरोप था कि पहले भी दलितों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।घटना क्या हुई दरअसल, गंगा दशहरा के अवसर पर भराण गांव के आराध्य देव सोमेश्वर देवता की डोली को गंगोत्री धाम ले जाने की परंपरा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी वर्गों की भागीदारी रहती है। इस बार यात्रा के लिए हर परिवार से चार सौ रुपये सहयोग लिया जा रहा था। दलित समाज के लोग जब सहयोग देने आए तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जता दी। विरोध करने वालों का कहना था कि आप हमारे साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.