हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। आस्था, सेवा और सनातन परंपरा के प्रतीक मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना किया गया। बुधवार को चरण पादुका मंदिर परिसर से निकले इस ट्रक को निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज ने हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कराया। इस पवित्र परंपरा के तहत भेजी गई खाद्य सामग्री से गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर विशेष प्रसाद तैयार कर मां गंगा को भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही यही प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा, जिससे धार्मिक आस्था और सेवा की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। यह भी पढ़ें- मां मनसा देवी ट्रस्ट की खाद्य सामग्री गंगोत्री धाम रवाना, कपाट खुलने पर लगेगा विशेष भोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.