अमरोहा, मई 30 -- रहरा, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लाक के गांव भावली में मुख्य मार्ग पर जलभराव से स्थानीय संग छह अन्य गांवों के लोग प्रभावित हैं। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि लंबे समय से बनी समस्या से निजात दिलाने के लिए अफसर व जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। गंगा तटबंध को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव से सीधे तौर पर छह हजार से अधिक लोगों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- गंगेश्वरी ब्लाक के गांव भावली में मुख्य मार्ग पर जलभराव से हजारों लोग परेशानजलभराव की समस्या जानकारी के मुताबिक गांव में करीब 150 मीटर रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी है। समस्या की मुख्य वजह नाले का गंदगी से अटा होना बताया जा रहा है। नाले अटे होने से घरों के पानी की निकासी नहीं हो पाती। बरसात के दिनों में यहां काफी पानी ए...