अमरोहा, मार्च 28 -- रहरा, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव भावली में गंदगी व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव न होने से संबंधित खबर शुक्रवार को हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आ गए। आनन-फानन में गांव में साफ-सफाई कराने के संग सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।गौरतलब है कि गुरुवार को गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि बीते तीन महीनों में गांव में फॉगिंग, सेनेटाइजर छिड़काव और सफाई कार्य के नाम पर 4,43,904 रुपये खर्च दिखाए गए हैं, जबकि धरातल पर उक्त में से कोई भी काम नहीं कराया गया। कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर, जलभराव और मच्छरों की भरमार की बात भी कही थी। हिन्दुस्तान के शुक्रवार अंक में खबर प्रकाशित होते ही मचे हड़कंप के बीच गांव में सेनेटाजइर का छिड़काव कराया गया। एंटी लारवा दवा भी नालियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.