शामली, फरवरी 17 -- मंगलवार को गांव गंगेरू स्थित एलीज पब्लिक स्कूल में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमारी पूर्व प्राचार्या, राजकीय महिला महाविद्यालय रहीं, जबकि समाजसेवी विष्णु प्रकाश अग्रवाल और रालोद के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन विजय कुमार प्रजापति ने किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, हिंदू-मुस्लिम एकता और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.