शामली, जून 21 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू स्थित इमामबाड़े में मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है। मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में गम, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का माहौल बना हुआ है। गांव गंगेरू स्थित इमामबाड़े में इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मजलिसों का आयोजन शुरू हो गया है। मजलिसों के साथ ही पूरे क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- गंगेरू इमामबाड़े में शुरू हुईं मजलिसें, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद इन धार्मिक आयोजनों में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर...