हापुड़, जुलाई 14 -- पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के चलते कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह को एक बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में सोमवार को 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बढ़ोतरी निरंतर जारी है।खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि जल स्तर इन दिनों उतार चढ़ाव पर रहता है, जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान जारी है, इसलिए खादर में गंगा तट पर जो खेतों में खड़ी फसल गंगा में समा सकती है। यह भी पढ़ें- गंगा में उफान, लगातार बढ़ रहा जलस्तर जिससे किसानों को नुकसान होना पड़ सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार की शाम छह बजे सोमवार की शाम तक ब्रजघाट म...