बुलंदशहर, फरवरी 24 -- डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर लगाया गया। स्वयंसेवकों ने "नमामि गंगे" थीम पर गंगा स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को डीपीबीएस कॉलेज में "नमामि गंगे" थीम विषय पर आयोजित शिविर प्राचार्य प्रो. जी के सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए स्वयंसेवक मस्तराम घाट पर पहुंचकर घाटों की सफाई कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन आर्य ने कहा कि "नमामि गंगे अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्राचार्य ने कहा कि "गंगा हमारी आस्था और संस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.