हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता विषय पर बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो.आभा शर्मा ने गंगा को भारत की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसकी स्वच्छता को साझा नैतिक दायित्व बताया। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने गंगा संरक्षण और प्रदूषण समाधान पर प्रभावशाली विचार रखे। अंजली रौतेला प्रथम, प्रियंका द्वितीय और शिखा यादव व खुशी साहू संयुक्त तृतीय रहीं। डॉ.गीता पंत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. फकीर सिंह, डॉ. मंजरी चौधरी और डॉ. रेखा जोशी सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.