शामली, मार्च 28 -- जलालाबाद। कस्बे में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृष्णा नदी के तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जलालाबाद के पी एम श्री विद्यालय मे आयोजित स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम मे अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। श्रमदान के माध्यम से नदी किनारे फैली गंदगी को हटाया गया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.