हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार जिला गंगा समिति एवं नगर परिषद, महनार के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर परिषद, महनार कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, महनार राकेश कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता अभियान एवं नदी स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अतिरिक्त नगर परिषद, महनार के बाजार घाट पर वृहद स्तर पर घाट किनारे साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जागरूकता चर्चा के माध्यम से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.