रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में बुधवार को स्पर्श गंगा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसके तहत विद्यालय के स्वयंसेवियों ने सौंग नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। गंगा स्वच्छता पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, करीना ने द्वितीय एवं काजल कैन्तुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को छिद्दरवाला स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के स्वयं सेवियों ने सौंग नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत लगभग 40 किलो पॉलीथिन एवं अन्य कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। तत्पश्चात गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए जन जागरूकता रैली निकली गई, जो विद्यालय से छिद्दरवाला चौराहा होते हुए, चक जोगीवाला पहुंची और वहां से पुन: विद्यालय वापस लौटकर संपन्न हुई। प्रभारी प...