खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता सदर प्रखंड सभाकक्ष में गंगा स्वच्छता को लेकर सोमवार को अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।इस दौरान बीडीओ पूरण साह ने शपथ दिलाया कि गंगा के घाट को साफ रखुंगा। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए दूसरे को प्रेरित करने की भी शपथ दिलाई गई।जबकि गंगा नदी में कूड़ा कचरा, पॉलीथीन के प्रयोग नहीं करने, गंगा में नहाने के दौरान साबुन व डिटजेंट के उपयोग नहीं करने का भी शपथ दिलाया गया।इसके साथ ही गंगा के स्वच्छ रखने के साथ ही जल के समुचित उपयोग करने, पानी के एक एक बूंद के संचयन करने का भी शपथ लिया। इस मौके पर अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.