गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर गंगा घाटों की हुई सफाई,संरक्षण का लिया गया संकल्प
साहिबगंज, मई 3 -- साहिबगंज। निर्मल गंगा, अविरल गंगा के संकल्प को साकार करने को लेकर राष्ट्रीय गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा एवं राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को विशेष श्रमदान कार्यक्रम हुआ। अभियान में साहिबगंज नगर परिषद की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान रविवार की सुबह स्थानीय मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट में शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पहले गंगा घाट की सफाई के लिए उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा तट की सफाई, जलीय जीवों का संरक्षण तथा जल प्रदूषण के प्रति शिक्षित व जागरुक करना था। मौके पर शिक्षा केंद्र निदेशक अनिकेत कुमार सिंह, नप सिटी मैनेजर रवि कुमार, वार्ड पार्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.