गंगा स्वच्छता, पूजन और वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरिद्वार, जून 17 -- भूपतवाला स्थित गुप्तानंद वेदांत घाट पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता, गंगा पूजन, गंगा आरती एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। इसके बाद मां गंगा का विधिवत पूजन एवं भव्य गंगा आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक दरपान सिंह बोरा ने सभी से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सहसंयोजक प्रवीण जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आचार्य करण पंत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.