शामली, मई 21 -- बाबरी। थाना क्षेत्र में संस्कृति पब्लिक स्कूल के सामने गंगा स्नान कर लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाड़ी में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरूवार को हरियाणा के गोहाना, जिला सोनीपत निवासी राजू पुत्र मांगेराम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो गांव हाथी करौदा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल के समीप पहुंची, तभी सामने सड़क के डिवाइडर पर पानी का छिड़काव कर रहे ट्रैक्टर-टैंकर को देखकर चालक ने वाहन बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुले...