बदायूं, जुलाई 29 -- बिल्सी, मुजरिया, हिटी। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव बितरोई के पास कछला-शाहबाद हाईवे पर बुधवार सुबह हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले सुरेश पाल सिंह तोमर 65 वर्ष पुत्र रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, एक की मौत हादसे में फूलचंद्र पुत्र होरीलाल शाक्य, कुंवरपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रायपुर बुजुर्ग व लल्लू सिंह पुत्र दौलतराम निवासी गांव वैन सम...