शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- जलालाबाद। गंगा स्नान के लिए जा रहे दंपति की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मलूकपुर-बरेली रोड पर उस समय हुआ, जब बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के लिए सड़क किनारे मुड़ रहे थे। जानकारी के अनुसार जलालाबाद क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी हंसराम अपनी पत्नी जलेस देवी के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही वे मलूकपुर-बरेली मार्ग पर पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया, जहां उनका इ...