गंगा स्नान को जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
हाथरस, जून 16 -- सहपऊ, संवाददाता। ढ़िबाई में ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रही सहपऊ क्षेत्र के मढ़ाका निवासी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भांजा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मढ़ाका निवासी गुड़िया 40 पत्नी रामस्वरूप रविवार रात्रि अपने पति एवं भांजे के साथ सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए रोडवेज बस द्वारा राजघाट जा रही थीं। बस डिबाई के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 घायल उनका सात वर्षीय भांजा घायल हो गया। घायल बालक का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.