गंगा स्नान को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नौ श्रद्धालु घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- कायमगंज, संवाददाता। गंगा दशहरा पर कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को जिजौटा बुजुर्ग गांव के पास पिकअप गाड़ी की साइड लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें महिलाएं और बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के नगला सुभान गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामरूप अपने परिवार, गांव व आसपास के करीब 20 लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर गंगा दशहरा पर कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट गंगा स्नान कराने ले जा रहा था। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही जिजौटा बुजुर्ग गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर में साइड मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.