गंगा स्नान को जाते समय फर्रूखाबाद में ट्रॉली पलटी, अलीगंज के कई घायल
एटा, मई 25 -- गंगा स्नान को फर्रुखाबाद के कंपिल में जाते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। थाना अलीगंज के गांव नकटई, नगला सुभान निवासी करीब बीस श्रद्धालु रविवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंपिल के अटेना गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली कंपिल थाना क्षेत्र के रुदायन गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- ट्रक से टकराकर कार घुसी नीचे, कंकड़बाग के 4 श्रद्धालु घायल इसमें बैठे श्रद्धालु नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.