गंगा स्नान को जाते श्रद्धालु ट्रैक्टर-कार भिड़ंत से घायल
आगरा, मई 25 -- ढोलना क्षेत्र में हजारा नहर बाईपास पर गांव भगवंतपुर के निकट श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्रौली व कार की भिड़ंत में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ढोलना पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक बेनीराम पुत्र लटूरी निवासी नसीरपुर कोतवाली गंगीरी श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्रौली में बैठाकर गंगा स्नान के लिए कछला घाट की ओर जा रहा था। जिस समय ट्रैक्टर गांव भगवंतपुर के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान को जाते समय फर्रूखाबाद में ट्रॉली पलटी, अलीगंज के कई घायल इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बेनीराम और कार में सवार भरतपुर के गांव उच्च नदबई के रहने वाले राजीव पुत्र गिर्राज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.