गंगा स्नान को आया युवक डूबा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट पर सोमवार को गंगा स्नान करने आये एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। वह अपने नौ साथियों के साथ आया था। गोताखोरों पर शव निकालने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। घटना से परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के नगला हरि निवासी 21 वर्षीय नितिन कठेरिया गांव के शनि, आलोक, राजा, सत्यपाल, लकी, आर्यन के साथ सुबह को घर से ट्रेन पकड़कर पांचालघाट पर गंगा स्नान करने के लिए आये थे। यह लोग पांचालघाट स्थित मोनी आश्रम के पास गंगा स्नान को पहुंचे। दोपहर 12 बजे करीब गंगा स्नान करने लगे। इस बीच नितिन गहरे पानी में डूब गया। इस पर साथ आये नौ लोग घबरा गये। साथी शनि ने बताया कि नितिन ने भूख लगने की बात कहकर कुछ खाने के लिए बाहर जाने की बात कही थी। कुछ देर बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.