गंगा स्नान को आई किशोरी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बदायूं, सितम्बर 27 -- कछला (बदायूं)। पूर्णिमा के अवसर पर कछला के भागीरथ घाट पर गंगा स्नान करने आई किशोरी समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एटा जनपद के थाना सकीट क्षेत्र के नगला धनु गांव निवासी 60 वर्षीय धनवंती पत्नी तिलक सिंह, 62 वर्षीय महादेवी पत्नी नत्थू सिंह और 16 वर्षीय संध्या पुत्री ग्रीश पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट आई थीं। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला, मासूम बच्चे की मौत, 13 घायल बताया गया कि तीनों गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.