गंगा स्नान के लिए अलीगढ़-राजघाट नरौरा स्पेशल ट्रेन
रुडकी, सितम्बर 10 -- लक्सर, संवाददाता। रेलवे की ओर से अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए अलीगढ़ जंक्शन से राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के दो फेरे तय किए गए हैं। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार यह ट्रेन 11 सितंबर और 22 सितंबर को संचालित होगी। इसके साथ ही मुरादाबाद मंडल ने चार ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे इन ट्रेनों से सफर करने वाले लक्सर समेत आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- अमावस्या-पूर्णिमा पर स्पेशल ट्रेन, दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.