गंगापार, मार्च 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मामा के साथ गंगा स्नान करने गया 10 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मेजा थाना क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर निवासी हरिश्चंद्र मिश्र का 10 वर्षीय नाती लक्ष्य मंगलवार सुबह अपने मामा विकास और विंकल के साथ गांव के गंगाघाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोर मछुआरों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही साथ आए परिजन बदहवास हो उठे। अस्पताल से शव जैसे ही घर पहुंचा, पूरे गांव में श...