भागलपुर, अप्रैल 29 -- नवगछिया, निज संवाददाता। परबत्ता थाना के महादेवपुर घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान सेल्फी लेने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक की तलाश जारी है। युवक की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा के निवासी रवि सिंह (28 वर्ष) पिता प्रेम शंकर मेहता निवासी के रूप में हुई। वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर गंगा घाट आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परिवार के साथ गंगा स्नान करने के दौरान युवक नदी में सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और पानी की तेज धारा में बह गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग घटना के बाद अफरातफरी मच गई। युवक के परिजन चीखने चिल्लाने लगे। चीख पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। घटना की सूचना परबत्ता पुलिस को दी गई। सूचना पर नवगछ...