बदायूं, अप्रैल 30 -- गांव के ही दो लोगों के साथ गंगा स्नान करने गए कि युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को गंगा से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल के डूबने से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ। हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरियाखनु स्थित रामगंगा का है। दातागंज कोतवाली के दुधारी गांव के रहने वाले रामसेवक 23 वर्ष पुत्र अनेक पाल अपने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर सवार होने के बाद गंगा में मछली पकड़ने की बात कह कर गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक रामसेवक का कोई पता नहीं चला तो साथियों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची प...