हरिद्वार, अगस्त 29 -- हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ आई एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दो अज्ञात लोगों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजेश कुमार शर्मा पुत्र प्यारेलाल निवासी गाजियाबाद ने शिकायत पत्र में बताया कि 27 अगस्त को अपनी पत्नी सरिता, भाई रमेश चंद्र, भाभी रेखा देवी और भतीजे मोनू शर्मा के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सुबह के समय सभी महिला घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सरिता परिवार से बिछड़ गई। पत्नी के परिजनों को गाजियाबाद से बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के मुताबिक कंट्रोल रूम पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अज्ञात आरोपी महिला का हाथ पकड़ कर महिला घाट की सीढ़ियों से लेकर जाते दिखाई दिए।...