गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव बरामद
भागलपुर, जून 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव स्थित चारोधाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे युवक का शव घटना के दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी राजीव कुमार के 19 वर्षीय पुत्र कुमार अर्पित के रूप में हुई है।बताया जाता है कि गुरुवार की संध्या अर्पित अपने कुछ दोस्तों के साथ चारोधाम गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गंगा की तेज धार में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में उसके मित्र अपने-अपने घर लौट गए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजनों को घाट किनारे अर्पित के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और प्रशासन को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.