हापुड़, नवम्बर 27 -- ब्रजघाट। गंगा स्नान करने के लिए आए एक वृद्ध श्रद्धालु गंगा के गहरे जल में डूब गया। गनीमत रही कि गोताखोरों ने उनको सकुशल बचा लिया। वृद्ध को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के पलवल स्थित शिव कालोनी निवासी धनीराम सिंह 72 वर्ष मंगलवार को गंगा स्नान करने के लिए आए थे। दोपहर के समय गंगा में स्नान करने के दौरान वह गहरे जल में चले गए और डूब गए। गंगा में डूबने के दौरान उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए पास में मौजूद गोताखोरों ने उनको बचा दिया। परिवार के लोगों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.