मुंगेर, जुलाई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जाफरनगर में मंगलवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक जाफरनगर निवासी 40 वर्षीय ललन सिंह था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ​जानकारी के अनुसार, ललन सिंह मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह गंगा स्नान करने के लिए घाट पर गए थे। स्नान करने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में डूबने लगे। इसी बीच घाट पर मौजूद एक बच्चे की नजर उन पर पड़ी। बच्चे ने ललन सिंह को डूबते देख तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News वैशाली नहर में नहाने गया किशोर डूबा, मौत बच्चे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद ललन सिंह को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उ...