गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत
बेगुसराय, अगस्त 31 -- सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र में रुपनगर स्थित गंगा नदी घाट पर सोमवार की सुबह स्नान के दौरान एक युवक की मौत डूबने से हो गई। मृतक सिमरिया-एक पंचायत के बड़ी चानन गांव के वार्ड 11 निवासी पंकज भगत का 17 वर्षीय प्रिंस कुमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंस सपरिवार गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान प्रिंस का पांव गड्ढे में चले जाने की वजह से वह डूब गया। बताया गया कि प्रिंस के साथ गंगा स्नान कर रहे दो और लोग डूब रहे थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। स्थानीय लोगों के प्रयास से प्रिंस के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रिंस दो भाई में छोटा था। उसके पिता बाहर रह मजदूरी करते हैं जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.