गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी
गाजीपुर, जून 3 -- गाजीपुर। शहर के ददरी घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान स्नान कर रहे तीन दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन गौशाबाद निवासी अंकित बिंद पुत्र राजेश बिंद डूब गया। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। मौके पर पहुंची डायल-112 ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ददरी घाट पहुंची और किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ को सूचना भेजी गई। साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने किशोर की तलाश कराई लेकिन अभी उसका पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- गोमती में डूबा किशोर, 15 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग पुलिस का कहना है कि एसडीआरएफ के आने पर तलाश अभियान तेज चलेगा। उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.