गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो बाइक से टकराया, सात घायल
भागलपुर, अगस्त 7 -- नवगछिया, निज संवाददाता। कदवा थाना क्षेत्र में बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर गुरुवार को महादेवपुर घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में बिरेली बाजार (थाना व जिला मधेपुरा) निवासी चंदन कुमारी (30 वर्ष), पति सरोज कुमार, सोनाक्षी कुमारी (7 वर्ष), पिता सरोज कुमार, सरोज कुमार (25 वर्ष), सुनीता देवी (35 वर्ष), पति दुखन मेहता, खुशबू कुमारी (पिता विनोद कुमार), पूनम कुमारी और विनोद कुमार शामिल हैं। सभी महादेवपुर घाट से गंगा स्नान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.