फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- शमसाबाद। तेज रफ्तार वाहन ने गंगा स्नान कर घर लौट रहे ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में वाहन ने साइकिल सवार छात्र को भी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की टीम वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एटा जिले के अलीगंज कोतवाली के नगला बाबन गांव निवासी 23 वर्षीय हरवीर गुरुवार की सुबह बाइक से ढाईघाट माघ मेले में गंगा स्नान करने गए थे। शाम को जब वह घर वापस आ रहे थे कि तभी ढाईघाट रोड पर तराई मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर अनियंत्रित हुए वाहन ने साइकिल सवार छात्र आलोक को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना को देखते हुए पूर्व सभासद मोहित यादव व अन्य लोग मौके की ओर दौड़े। दोनों को सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.