मिर्जापुर, जुलाई 2 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीवानघाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान कर रहे तीन श्रद्धालु गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। स्थानीय नाविक और दुकानदारों ने साड़ी, बांस के सहारे दो लोगों को बचा लिया। जबकि एक युवक गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- दीवान घाट पर स्नान के दौरान डूब रहे तीन दो को बचाया गया, एक लापताशव की तलाश भदोही जिले के औराई के तियुरी गांव निवासी 18 वर्षीय अश्वनी उर्फ अक्कू पुत्र हिंछलाल अपनी मां निहाला देवी व परिवार के अन्य सदस्यों संग विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचे। परिवार के कुल 22 लोग एक पिकअप और बाइक से आए थे। सभी लोग स्टैंड में वाहन खड़ी करने के बाद दीवान घाट पहुंचे। दर्शन पूजन के पूर्व सभी...