मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी घाट पर गंगा स्नान कर रही चार किशोरी डूब गई। स्थानीय नाविकों ने डूब रही दो बच्चियों को बचा लिया। जबकि दो किशोरी गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराने में जुट गई है। चेकसारी गांव निवासी 15 वर्षीय आंशिक अपनी सहेली 14 वर्षीय रंजना, 17 वर्षीय सोनम और 16 वर्षीय रेखा के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। सभी गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से चारों किशोरी डूबने लगी। चीख पुकार सुनकर पास मौजूद नाविक मौके पर पहुंच गए नाविकों ने डूब रही सोनम और रेखा को सुरक्षित बचा लिया। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी नहीं मिले गंगा में डूबे दोनों सगे भाई जबकि अंशिका और रंजना गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। घटना की जानकारी होते ही डूबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.