बुलंदशहर, मई 25 -- जहांगीराबाद/ बुलंदशहर। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों की बाइक सोमवार सुबह अहार रोड पर सांखनी पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। खुर्जा देहात क्षेत्र के युवक बाइक से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सांखनी पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सीएचसी यह भी पढ़ें- टेंपो पलटने से युवक की मौत, बाइक सवार दंपति समेत चार में चिकित्सकों ने सचिन (20 वर्ष) पुत्र भगेन्द्र निवासी गांव सुखला थाना खुर्जा देहात को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शंकर पुत्र सुरेश, राजेश पुत्र सुरेश, राकेश पुत्र सुशी...